तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल
मड़िहान – मिर्जापुर
कंचन जन कल्याण समिति द्वारा बुधवार को क्षेत्र के कई जगहों पर हर घर जल,हर घर नल योजना(जल जीवन मिशन) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पटेवर प्रधान उर्मिला देवी के प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह पटेल(मुन्नू)द्वारा स्थानीय कस्बा,बंदईया, कपसा झरना,नकटी ,अमोलवा के ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
जल जीवन मिशन की सहयोगी संस्था के जिला समन्वक आशुतोष कुमार द्वारा बताया गया कि पटेहरा ब्लाक के 36 ग्राम पंचायत में समिति गठन का कार्य पूरा हो चुका है।और 31 ग्राम पंचायतों में जन जागरूकता हेतु वृहद बैठक,महिला मासिक बैठक,पूर्ण किया गया है सभी ग्रामीणों को जल जीवन मिशन की गतिविधियों की जानकारी दी गयी।
मौके पर कृष्ण मोहन सिंह, गंगाराम गौड़,अंकिता श्रीवास्तव,दीपक सिंह,गुड्डू खान,समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।





