तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल
मड़िहान – मिर्जापुर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान पर बुधवार को दवा लेने गया थाने के चौकीदार को लात घुसो से पीटा चौकीदार ने मड़िहान थाने पर तहरीर देकर सीएचसी प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाया।
बुधवार को मलुआ गाव निवासी मड़िहान थाना का चौकीदार सीएचसी मड़िहान पर दवा लेने पहुचा तो चिकित्सक द्वारा एक्सरे कराने की सलाह दी गयी पीड़ित चौकीदार दीपक कुमार ने बताया कि मड़िहान में एक्सरे न लिखने पर वह चिकित्सक से पूछा तो चिकित्सक द्वारा पीड़ित को जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए कमरे की बंद कर पिटाई करने लगे विरोध करने पर झूठा मुकदमे में फ़साने की धमकी देने लगे पीड़ित चौकीदार ने मड़िहान थाने पर तहरीर देकर चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गयी ।थाना प्रभारी ने बताया कि चिकित्सक के खिलाफ आये दिन शिकायत सुनने को मिलता है तहरीर मिला है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।






