बहन के साथ मारपीट से दुःखी बहनोई ने गला दबा कर साले को उतारा मौत के घाट

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – रामजियावन गुप्ता

बीजपुर – सोनभद्र

थाना क्षेत्र के इंजानी ग्राम पंचायत के टोला बकरिहवा में गुरुवार दीपावली की शाम बहनोई ने साले का गला दबाकर बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार टोले के नान्हू पुत्र बुद्ध गोड़ उम्र 35 की शादी छः वर्ष पहले गाँव मे ही मोतीलाल के पुत्र राम सिंह से हुई थी। पति शुरू से ही पत्नी को प्रताड़ित करता था पिछले सप्ताह शराब के नशे में पहले मारापीटा कपड़े उतारे जब इससे भी उसका पेट नही भरा तो उसने नमक मिर्चा पीस कर उसके प्राइवेट पार्ट में डाल दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी इसकी सूचना पर फुलबश का भाई नान्हू गौड़ ने बहन के घर जाकर बिदाई करा बहन को मायके लाया था। इसी से आगबबूला रामसिंह ने दीपावली की शाम अपने साले नान्हू को फोन कर गाँव मे ही बुलाया और इस दौरान दोनों ने जमकर शराब पी फिर बात चीत का दौर शुरू हुआ और बहन के साथ मारपीट को लेकर दोनो में कहा सुनी होने लगी और बात इस स्तर तक पहुँची कि बहनोई ने अपने साले नान्हू का बेरहमी से गला दबा दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने तत्काल नान्हू को लेकर एनटीपीसी के धन्वन्तरि अस्पताल पहुँची जहाँ डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को मोर्चरी में रखवा कर सुबह शुक्रवार को पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि सीएचसी भेज कर आरोपी रामसिंह की तलाश में जुट गई। उधर मौके पर पहुँचे पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धि रामशीष यादव ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर प्रभारी निरीक्षक भैया एस पी सिंह को गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपी रामसिंह को बकरिहवा तिराहे से सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक नान्हू के पिता बुद्ध से प्राप्त तहरीर पर सम्बन्धित धारा में मामला दर्ज कर पुलिस आवश्यक करवाई में जुट गई है।

Leave a Comment