तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
बुधवार की रात्रि साढ़े 9 बजे हुई वारदात
दुद्धी/सोनभद्र
स्थानीय क़स्बे के संकट मोचन तिराहे पर स्थित बुधवार की रात्रि साढ़े 9 बजे शगुन ज्वेलर्स के दुकानदार से डॉलर एक्सचेंज व ढाबा के बावत पूछताछ के बहाने दो की संख्या में युवकों ने चकमा देकर दुकान से लाखों का आभूषण लेकर फरार हो गए। इसका पता दुकानदार को तब लगा जब वह दुकान के आभूषण का मिलान करने लगा जिससे वह सन्न रह गया।घटना का पता लगते ही दीपावली को लेकर सजे बाजार में हड़कंप मच गया।दुकानदार विजय जौहरी ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी कि सिल्वर कलर के डस्टर गाड़ी से आये दो अंग्रेज सरीखे युवक लाखों आभूषण टप्पेबाजी कर फरार हो गए। सूचना पर सक्रिय हुई दुद्धी पुलिस ने वायरलेस के सहारे हाथीनाला, रजखड़ तिराहा,मूर्धवामोड,आश्रम मोड़, विंढमगंज सहित अन्य थानों पर नाकाबंदी करवायी लेकिन कथित तौर पर घटना को अंजाम देने वाले उच्चके पकड़े नहीं जा सके।इस दौरान पुलिस ने सड़क पर गुजर रहे बिना नम्बर के वाहनों को कब्जे में लिए और पीड़ित से पहचान कराई गई लेकिन वे उच्चके नहीं मिल सके जिन्होंने घटना को अंजाम दिया।रात भर हकलान रही पुलिस थक हार गई लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की मौखिक सूचना मिली थी कि कुछ उचक्कों ने चकमा देकर एक आभूषण की दुकान से लाखों के आभूषण उड़ाए है दुकानदार की निशानदेही पर पुलिस ने जगह जगह नाकेबंदी कराई लेकिन कथित तौर पर घटना को अंजाम देने वाले टप्पेबाज नहीं पकड़े जा सके है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तक घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है पहले दुकानदार डेढ़ सौ ग्राम आभूषण ले जाने की बात कहते हुए अब ढाई सौ ग्राम आभूषण ले जाने की बात कह रहे है जबकि दुकानदार के दुकान में लगे सीसीटीबी कैमरे से घटना को अंजाम देने वाले उच्चक़े दिख नहीं रहे हैं।फिलहाल पुलिस मामले की गहरी छानबीन में जुट गई है।जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाबत पुलिस क्षेत्राधिकारी रामाशीष यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है लेकिन सीसीटीवी फुटेज में कोई व्यक्ति आभूषण लेते हुए दिखाई नहीं दे रहा है वैसे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है उन्होंने बताया कि दुकानदार के द्वारा स्पष्ट रूप से बताया नहीं जा रहा है कितने सामान गायब हुए हैं।






