शाम होते ही मिट्टी के दिए से जगमगा उठे घर आंगन और प्रतिष्ठान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी दीपों का पर्व दीपावली बृहस्पतिवार की शाम को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया देर शाम होते ही मिट्टी के दीयों से घर आंगन प्रतिष्ठान दीपों की रोशनी से जगमग आ उठे इस बार बड़े बड़े घरों पर देश में निर्मित विद्युत की झालरों से भवनों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था शाम को भगवान गणेश और लक्ष्मी की घरों और प्रतिष्ठानों में विधिवत पूजन अर्चन कर प्रसाद चढ़ाया और मां लक्ष्मी से मन्नत मांगा देर शाम को पूरे नगर में भारत में बने आतिशबाजी ओं का जमकर प्रदर्शन हुआ जो देखने लायक था घरों के बाहर छोटे-छोटे बच्चे हैं हाथों में फुलझड़ी लेकर जलाते प्रसन्न चित्त नजर आए।

Leave a Comment