हर घर नल योजना की धीमी गति होने पर बिफरे भाजपा नेता ।।।
– 1953458 लाभार्थियों को लाभान्वित करना है।
– 3212 करोड़ रुपए सोनभद्र के लिए खर्च होना है।।
– नदी ,झील होने के बावजूद ग्रामीण इलाकों में पानी की कमी को देखते हुए सरकार ने हर घर नल योजना की शुरुआत की।
– वर्ष 2022 तक पुर्ण करना है।
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी – सोनभद्र
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल योजना की धीमी गति से भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि आक्रोशित दिखे ।उन्होंने कहा कि सोनभद्र जिले में 3212 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण होने वाले हर घर नल योजना की गति धीमी है जिससे ग्रामीणों तक पानी पहुँचने की आस लगाए ग्रामीणों में भी आक्रोश देखा जा रहा है । उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मिर्जापुर व सोनभद्र जिले के ग्रामीण इलाकों में जहाँ लोगो तक पानी नही पहुँच पाता है वहाँ तक शुद्ध पानी पहुँच सके उसके लिए 5555.38 करोड़ रुपए आवंटित किया था जिसमें सोनभद्र के लिए 3212 करोड़ रुपए आवंटित है।धन की कमी न होने के बावजूद इस योजना की कार्यप्रणाली धीमी है जिससे जिस समय तक इसको पुर्ण करना है, उस समय तक पूर्ण होना नही दिख रहा है । इस योजना को पूर्ण करने वाली एल एन टी कम्पनी के अधिकारी निष्क्रिय है जिससे यह उतनी गति नही पकड़ पा रही हैं जितनी पकड़नी चाहिए। भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि सोनभद्र जिले में इस योजना की शुरुआत प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी के द्वारा करने के बावजूद हर घर नल योजना की गति धीमी है । 1953458 लाभार्थियों को लाभान्वित करने वाला यह योजना 2022 तक पूर्ण होती नही दिख रही हैं ।सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही हैं ,इसकी शिकायत जमीनी हकीकत (धरातल पर) कितनी है, की जानकारी मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया जाएगा ।






