तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
रेणुकूट – सोनभद्र
ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट सोनभद्र के ईकाई प्रमुख श्री एसo एन o शास्त्री, मानव संसाधन प्रमुख श्री कृष्ण गोपाल गनेरीवाल एवम श्री प्रभात कुमार पांडेय प्रमुख कार्मिक विभाग के मार्गदर्शन में संचालित सी एस आर कार्यक्रम के अंतर्गत आज राजकीय जूनियर एवम प्राथमिक विद्यालय खैराही,किरवानी, रंनटोला, कुसमहा,गंभीरपुर के सभी राजकीय विद्यालयों तथा मां मैत्रायणी इंटरमीडिएट कालेज म्योरपुर, दक्षिणांचल इंटर कालेज बभनी एवम सेवाकुंज आश्रम बभनी में अध्यनरत सभी बच्चों के शिक्षा में लाभ दिलाने हेतु सभी बच्चों को 3=3 कापिया व 2=2 पेन इस प्रकार कुल 10 हजार कॉपियां व 5 हजार पेन का वितरण संस्थान के सीoएसoआरo प्रमुख श्री अमर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री देव नारायण सिंह तथा सेवाकुंज आश्रम के प्रमुख श्री आनंद जी आदि लोगो के संयुक्त प्रयास द्वारा किया गया।
जिला सीoएसoआरo समिति सोनभद्र के निर्देशन में संस्थान द्वारा अंगीकृत उक्त सभी विद्यालय में शिक्षा के प्रति लाभ दिलाने हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम से सभी बच्चो में काफी खुशीया दिखाई दी ।
ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट द्वारा किए गए इस प्रकार के कार्यक्रम से उक्त विद्यालय के अध्यापकों व अभिभावकों में भी काफी खुशी दिखी तथा सभी द्वारा संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के सीoएसoआरo प्रमुख श्री अमर सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया।






