जर्जर विद्यालय भवन में पढ़ने को मजबूर नौनिहालो के जीवन का खतरा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

उन्नाव/ब्यूरो गायत्री शुक्ला

प्रदर्शित हुआ सरकारी शिक्षा का जमीनी सच

आज प्रातः सरकारी शिक्षा का जमीनी सच जानने हेतु निकली तेज एक्सप्रेस न्यूज़ की टीम। बीघापुर विकासखंड के ग्राम दुबाई के विद्यालय का सर्वप्रथम किया निरीक्षण। विद्यालय में तैनात शिक्षकों से की मुलाकात। विद्यालय की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त पाया गया पर विद्यालय में साफ सफाई की व्यवस्था हेतु शिक्षकों में आक्रोश पाया गया। शिक्षकों का कहना है की ग्राम में तैनात सफाई कर्मी राजेंद्र की ड्यूटी निर्वाचन हेतु कलेक्ट्रेट भवन में लगा दी गई है अतः विद्यालय में साफ सफाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। इस बाबत तेज एक्सप्रेस न्यूज़ की टीम ने जब प्रधान इंद्रजीत यादव से मुलाकात कर उन्हें इस स्थिति से अवगत कराने की चेष्टा की तो प्रधान अनुपस्थित मिले व निजी कृषि कार्यों में अपनी संलिप्तता दर्शाई इसके बाद तेज एक्सप्रेस न्यूज़ की टीम ने विकासखंड बीघापुर के ही कुंभी स्थित प्राइमरी व जूनियर पाठशाला का निरीक्षण किया 141की छात्र संख्या वाले इस विद्यालय में शिक्षण कार्य तो दुरुस्त मिले पर छात्र जर्जर विद्यालय भवन के नीचे अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर पाऐ गये। उल्लेखनीय है की उ.प्र जल निगम द्वारा कुछ समय पूर्व विद्यालय परिसर में ही पानी की टंकी व सौर ऊर्जा संचालित संयंत्रों की स्थापना के लिए विद्यालय के गेट को तोड़ दिया गया था और विद्यालय के स्टाफ को यह आश्वासन दिया गया था कि कार्य पूरा होने के पश्चात विद्यालय के मुख्य द्वार कि पुनः स्थापना करा दी जाएगी पर कार्य पूर्ण होने के पश्चात भी विद्यालय के मुख्य द्वार की स्थापना नहीं की गई है और विद्यालय परिसर शाम ढलते ही अराजक तत्वों की नशे बाजी वह जुआँ खोरी का कार्ड बन जाता है। इस बाबत विद्यालय के शिक्षकों द्वारा डायल 100 पर शिकायत भी की गई पर डायल 100 के सिपाहियों का कहना है की अराजक तत्वों के हुजूम के आगे वह दो लोग क्या कर सकते हैं। विद्यालय का भवन ही जर्जर है पर इसके जीर्णोद्धार को नज़र अंदाज किया जा रहा है। इसके बाद तेज एक्सप्रेस न्यूज़ की टीम ने ग्राम खरझारा स्थित प्राइमरी विद्यालय का भी निरीक्षण किया और 2.40 बजे ही विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा पाया।

यदि यही रहा शिक्षा का हाल तो कैसे बनेगा भारत विश्व गुरु?

बताते चलें कि जनपद के कई विकाश खण्डों मे ऐसे प्राथमिक व जूनियर विद्यालय भी संचालित हैं जहाँ प्रधान शिक्षकों की संलिप्तता व हिस्सेदारी के चलते शिक्षकों ने अपने स्थान पर दो से तीन हजार रु मे व्यक्तिगत लोगों की नियुक्ति कर रखी है व आकस्मिक निरीक्षण़ के दौरान पूर्व लिखित प्रार्थना पत्र के प्रस्तुति करण़ से ऐसे मुन्ना भाई बचकर शाशन की आँखों मे धूल झोंकते आ रहे हैं।

Leave a Comment