अल्पसंख्यक भाईचारा सम्मेलन का आयोजन लंका मैदान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक भाईचारा सम्मेलन का आयोजन लंका मैदान में रविवार को किया गया। इस मौके पर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावी सभा की शुरुआत करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक समाज आजादी के बाद से ही संविधान में निहित अधिकारों से वंचित रहा। 90 प्रतिशत कमेरा समाज शिक्षा के अभाव में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक न होने से अपनी लड़ाई नहीं लड़ पाया। आज उस शोषित, वंचित समाज की हिस्सेदारी, भागीदारी के लिए जन अधिकार पार्टी का गठन किया गया।

Leave a Comment