पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कार्यसमिति व मंडल अध्यक्षों की बैठक जिला कार्यालय छावनी लाईन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर:- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कार्यसमिति व मंडल अध्यक्षों की बैठक जिला कार्यालय छावनी लाईन पर जिलाध्यक्ष मनोज बिंद की अध्यक्षता मे हुई।
कार्यक्रम मे प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा मे सभी वर्गों का हित हैं सुरक्षित है जो बिना भेदभाव व पक्षपात किये बिना सभी जाति व धर्म के लोगो को सभी योजनाओं व कार्यो का लाभ मिल रहा हैं।
विपक्ष व सपा बसपा की सरकार ने केवल पिछड़े समाज को छलने का कार्य किया हैं.
जिला अध्यक्ष मनोज बिन्द ने संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान के अन्तर्गत टाल फ्री नंबर 7505403403 पर मिस्ड काल कर भाजपा सदस्य बनायें व मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को नये मतदाता सूची मे नाम जरूर जुड़वाएं।
उन्होंने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ जी द्वारा समाज के सभी वर्गो,दीनदयाल जी के विचारधारा अन्त्योदय के सिद्धांत के द्वारा समाज के अन्तिम व्यक्ति के उत्थान के लिये किये जा रहे कार्यो का लाभ सीधे पात्र व्यक्ति
यों को मिल रहा हैं ।संगठन के नीति रीति व कार्यो को सभी कार्यकर्ता जन जन तक पहुचायें पुनः 2022 मे भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
उक्त कार्यक्रम मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविन्द प्रजापति,रविन्द्र यादव,मनीष वर्मा,रंजू शर्मा ,राजेश गुप्ता,पप्पू कुशवाहा, श्रवण कुमार गुप्ता मौजूद रहें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मंत्री सुरेश बिन्द व संचालन गिरेन्द्र चौहान ने किया।

Leave a Comment