तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सोनभद्र ( विष्णु गुप्ता )
एक्शनएड व आदित्य बिरला कैपिटल द्वारा संचालित नई पहल परियोजना के माध्यम से दिनांक 22 दिसंबर घोरावल ब्लॉक के शाहगंज ग्राम पंचायत भवन पर एक दिवसीय शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें समुदाय व अभिभावकों को इस अभियान से जोड़ा गया एक्शन एड से आये नाज़िश नजमी जी द्वारा लोगो को शिक्षा का अधिकार व अधिनियम को लेकर बताया गया 5 से 14 वर्ष के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक्शन एड द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम को लेकर चर्चा किया गया ।
शारदा अभियान के अंतर्गत चलाये जा रहे सर्वे को लेकर लोगो की समझ बनाई शारदा के अंतर्गत आने वाले उन बच्चों के बारे में जागरूक किया गया
चिन्हांकन , नामांकन, मूल्यांकन व विशेष प्रशिक्षण के बारे में नाज़िश नजमी जी द्वारा लोगो की समझ बनाई गई ।
नई पहल परियोजना की जिला समन्वयक निशा कुरैशी द्वारा दिव्यांक बच्चों की शिक्षा को लेकर जागरूक किया इन बच्चों का भी समान बच्चों की तरह ही शिक्षा का अधिकार है इसलिए हमें इन बच्चों को भी स्कूल से जोड़ने के लिए प्रयास करना होगा ताकि ये बच्चे भी नियमित रूप से विद्यालय जा पाए साथ ही सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत चलाये जा रहे अभियान के बारे में बताया गया ।
नई पहल से सहायक जिला समन्वयक मोहसिन जी द्वारा उपस्थित लोगों को ये प्रण दिलाया कि वो अपने व आस पास के सभी बच्चों को विद्यालय भेजना सुनिश्चित करें।
इसी के साथ जागरूकता पद यात्रा निकाली गई व लोगो को जागरूक किया गया।
इस अभियान में उपस्थित हुए ग्राम प्रधान इर्शान खान जी, चंदा देवी, माया देवी ,शकुंतला देवी, सुमित्रा देवी, मुराली , आदि शामिल हुये ।






