तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुधी ब्लॉक क्षेत्र के मुख्यमंत्री समग्र गांव बीडर में ई श्रम कार्ड बनाने वालों को होड़ लग गया है गांव के मुहल्ले में लैपटॉप और बॉयोमैट्रिक लेकर युवा गावो में सुबह से डेरा डाल देते है ग्रामीण प्रभाकर पटेल,हुकुमचंद ,शिवकुमार, सन्तोष ,रामप्रताप ,छविंद्र पटेल,सुमन्त आदि ने बताया कि गांव में लोग घर घर ई श्रम कार्ड बनाने पहुँच रहे है और पचास रुपये से एक सौ रुपये तक का मांग कर रहे है जबकि सहज जन सेवा केंद्र बीडर द्वारा निःशुल्क ई श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है सहज जन सेवा केंद्र बीडर के प्रभारी निरंजन पटेल ने बताया कि पँचायत भवन बीडर में फ्री में ई श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहा है उन्होंने अपील किया है ग्रामीण श्रमिक मजदूर पँचायत भवन पर आकर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकते है ग्राम प्रधान सुरेशचंद ने कहा कि पँचायत भवन पर ग्रामीण निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकते है गांव में यदि कोई घर घर जाकर पैसा लेकर ई श्रम कार्ड बना रहा है तो गलत है।






