भाऊराव देवरस महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग,ज्ञापन सौंपा

IMG-20211222-WA0065.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग करनी छात्र नेताओं ने शुरू कर दी है छात्र नेताओ ने बुधवार को प्रभारी प्राचार्य डॉ रामसेवक को ज्ञापन सौंप लोकतांत्रिक अधिकार को जल्द कराने की मांग की नेताओ ने कहा छात्र जीवन में छात्र संघ चुनाव हमारा राजनीतिक प्रशिक्षण सुनिश्चित करता है और साथ ही यह हमारे लोकतंत्र की प्रथम सीढ़ी है । ज्ञापन के दौरान प्राचार्य ने भरोसा दिया की जल्द ही इस विषय में निर्णय लिया जाएगा इस दौरान उपस्थित छात्र नेताओं ने कहा कि यदि हमारी मांगे नहीं पूरी की गई तो सभी छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे । इस दौरान रंजीत शर्मा, यामीन खान, सौरभ अग्रहरी, विनीत शर्मा, अभय पांडे, रोशन अग्रहरि, अमन अग्रहरी, रंजीत पांडे, हिमांशु कुमार आदि उपस्थित रहे।

About the Author

Leave a Reply