बलिया की टीम ने बैढन की टीम से 57 रनों से जीता मैच

IMG-20211222-WA0064.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ टाउन क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित 35 वे अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन बुधवार को बैढ़न व बलिया के बीच 20-20 ओवरों का मैच खेला गया।टॉस बैढ़न की टीम ने जीती और क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया।
बलिया की टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 288 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया मुरारी यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 21 छक्के की मदद से शानदार 165 रन की पारी खेली। वहीं बैढ़न के गेंदबाज मोहित अजय सोनी ने 1-1 विकेट अर्जित किए। ज़बाब में बल्लेबाजी करने उतरी बैढ़न की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गवाकर 231 रन बनाए जिसमे मनीष मार्को ने10 छक्के की मदद से90 रन और संजय खान ने 70 रन की पारी खेली। वहीं बलिया के गेंदबाज मिथलेश ने अपने चार ओवरों में 3 विकेट व लोकेश पांडे ने 2 विकेट अर्जित किए।इस तरह बैढ़न व बलिया के बीच हुई मुकाबले में बलिया की टीम ने बैढ़न की टीम को 57 रनों से पराजित किया।बलिया के बल्लेबाज मुरारी यादव को शानदार 165 रन की शतकीय पारी खेलने पर मैन ऑफ द मैच घोषित कर पुरस्कृत कराया गया। उक्त जानकारी आयोजक समिति के अध्यक्ष सुमित सोनी ने दी।

About the Author

Leave a Reply