राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चुने गये रामेश्वर यादव

IMG-20211222-WA0063.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। सादात नगर के वार्ड संख्या दो चैनपुरवां निवासी एवं भीमापार पीएचसी पर कार्यरत सुपरवाइजर (एनएमएस) रामेश्वर यादव के राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ का जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर शुभेच्छुओं ने बधाई दी है। बतौर निर्वाचन अधिकारी प्रांतीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष आरसी चौबे की देखरेख में यह द्विवार्षिक अधिवेशन जिला कुष्ठ कार्यालय में संपन्न हुआ। अध्यक्ष रामेश्वर सिंह यादव के साथ ही मंत्री पद पर सर्वजीत यादव और कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार को चुना गया।

About the Author

Leave a Reply