तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
सादात। क्षेत्र के अकबरपुर निवासी डॉ. शैलेंद्र सिंह यादव को समाजवादी पार्टी के छात्रसभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व सपा छात्रसभा का दो बार प्रदेश सचिव रहे डॉ. शैलेंद्र यादव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर आलोक कुमार, विकास यादव, बीरेंद्र यादव, रामधारी यादव, प्रताप यादव, कन्हैया विश्वकर्मा, बहादुर यादव आदि ने बधाई देते हुए संगठन की मजबूती के विश्वास जताया है। बीएचयू से एमए व इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पीएचडी करने वाले शैलेंद्र ने पार्टी की नीतियों एवं कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे मनोवेग से जुट जाएं।






