भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की एक आवश्यक बैठक

IMG-20211222-WA0061.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की एक आवश्यक बैठक को जिलाध्यक्ष मनोज बिंद की अध्यक्षता मे सैदपुर विधायक सुबाष पासी के निवास पर हुई।बैठक मे पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रस्तावित जिला सम्मेलन से समबंधित विषयों पर चर्चा हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने समाज के अत्यंत गरीब और पिछड़ो को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उनको समृद्धशाली बनाने का जो प्रयास किया है। पिछड़ो के नाम पर सत्ता प्राप्ति की स्वार्थपुर्ण राजनीति करने वाली उ प्र की मुख्य विपक्षी पार्टी का अस्तित्व डंवाडोल हो गया है।जिससे उसके परिवार वादी मुखिया अनाप शनाप बयानबाजी कर जनता मे भ्रम फैला रहे है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा और किसान मोर्चा का जिला सम्मेलन अलग अलग विधानसभाओं मे अलग अलग  तिथियों मे होगा जिसकी तिथि शिघ्र घोषित की जाएगी। बैठक मे जखनियां विधानसभा से समाजवादी पार्टी छोडकर आए आधा दर्जन लोगों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे मोबाइल मिस्डकॉल कर भाजपा की सदस्यता स्वीकार किया। जिनका जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने केशरिया अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान किया। बैठक मे राम नरेश कुशवाहा,ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह,दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह,सुरेश बिंद,प्रेम सागर राजभर,शिवपूजन चौहान, मिठाई लाल विश्वकर्मा, शशिकान्त शर्मा,श्याम कुवर मौर्य,मारकंडेय चौहान,रविन्द्र यादव,राजेश कुशवाहा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।संचालन गिरेन्द्र चौहान ने किया।

About the Author

Leave a Reply