तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
कानपुर/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब राज्य सरकार ने भी कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराने की तैयारी शुरू कर दी है।राज्य सरकार ने अब 25 दिसंबर से रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू का निर्णय लिया है। शासनादेश जारी होते ही स्थानीय स्तर पर जिला आधिकारी और पुलिस कमिश्नर की तरफ से भी आदेश जारी किया जाएगा। प्रोटोकाल का सख़्ती से पालन पुलिस और मजिस्ट्रेट कराएंगे। रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू होगा।
शादी-विवाह आदि सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल का साथ अधिकतम 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी।आयोजनकर्ता को इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को देनी होगी।फिलहाल खरमास चल रहा है ऐसे में अभी मांगलिक कार्य तो नहीं हो रहे हैं इसलिए शादी समारोह नहीं होंगे नहीं होंगे । मकर संक्रांति पर खरमास खत्म होगा इसके बाद शादी समारोह और अन्य कार्यक्रम होंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में भी भीड़ काफी जुटती है अतः रात में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों पर भी अलग से दिशा निर्देश जारी किया जाएगा।
25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के मौके पर होने वाले समारोह में ज्यादा भीड़ ना हो और जो लोग आएं प्रोटोकॉल का पालन करें यह सुनिश्चित कराया जाएगा । प्रशासन स्वयंसेवी संस्थाओं उद्यमियों की मदद से एक बार फिर लोगों को मास्क और साइन टायर का वितरण कर आएगा साथ ही जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। जिन लोगों ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए अनुमति ली है अब उन्हें जल्द से जल्द प्लांट लगाने और उत्पादन शुरू करने के लिए प्रेरित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अस्पतालों में भी प्लांट लगाए जा रहे हैं।






