सांप्रदायिक सद्भावना के प्रतीक तकिया मेले का शुभारंभ

IMG-20211225-WA0007.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

उन्नाव/ब्यूरो गायत्री शुक्ला

धर्मोन्माद के इस विषाक्त वातावरण़ मे
सांप्रदायिक सौहार्द एवं सद्भावना के प्रतीक तकिया मेले का शुभारंभ बाबा मोहब्बत शाह और उनके शिष्य न्यामत शाह की मजार पर चादर गुलपोशी एवं सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के साथ हुआ।मेला आपसी भाईचारे,सांप्रदायिक सौहार्द व एकता का प्रतीक है।विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित सबसे पहले मेला परिसर में स्थित प्रशासनिक कैंप पहुंचे।तत्पस्चात् मोहब्बत शाह बाबा की दरगाह पहुंचे। बाबा मोहब्बत शाह व उनके शिष्य न्यामत शाह की दरगाह पर चादरपोशी के साथ सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव मंदिर में मंत्रोच्चार के जलाभिषेक किया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि तकिया मेला धार्मिक संकीर्णता में जकड़े लोगों के लिए सर्वधर्म सामंजस्य का संदेश देता है।जिला अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि तकिया मेले की मान्यता पूरे प्रदेश में है।यहां गंगा जमुना की तहजीब देखने को मिलती है। एक और मजार में जहां लोग सजदा करते हैं वहीं दूसरी ओर मंदिर में माथा टेक कर शिवजी से प्रार्थना करते हैं। डॉ.गणेश नारायण शुक्ला ने सभी का आभार जताया।
जिला विज्ञान क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जादूगर प्रमोद मिश्रा ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच पर ही विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम काशीखेड़ा की महेश देवी पत्नी स्व. कन्हैया को श्रम विभाग की ओर से श्रमिक दुर्घटना बीमा योजना की दो लाख की चेक दी।एस.पी दिनेशत्रिपाठी,
मु.वि.अधि दिव्यांशु पटेल,सुनील कुमार दीक्षित,संजय शुक्ला, कुलदीप चौधरी,मुन्ना सिंह अवधूत,हरिओम सिंह,प्रभात सिंह, दिलीप दीक्षित,अरुण दीक्षित,पंकज मिश्रा व आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ला मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply