अनपरा ने शाहगंज को 158 रन से हराया

IMG-20211225-WA0006.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी / सोनभद्र| स्थानीय क़स्बे के टाउन क्लब मैदान पर चल रहे 35 वॉ अन्तर्राजीय टूर्नामेंट में आज का मैच अनपरा और शाहगंज के बीच खेला गया | टॉस जीतकर अनपरा ने पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला लिया|20 ओवरों की मैच में अनपरा की टीम ने 305 रन 7 विकेट खोकर बनाए|जिसमें संजय ने 5 छक्का व 9 चौकों की मदद से 80 रन बनाए,अंकित ने 3 छक्का 8 चौकों की मदद से 64 रन,विश्वजीत ने 6 छक्का 5 चौकों की मदद से 61 रन बनाएं ,और रवि ने 3 छक्का व 3 चौकों की मदद से 34 रन बनाएं ,गेंदबाजी करते हुए शाहगंज के गेंदबाज रोहित ने 4 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट ,राहुल ने 4 ओवर में 51 रन देकर 2विकेट और सिराज ने 3 ओवर में 45 रन देकर 1 विकेट अर्जित किये|
बाद में बल्लेबाजी करते हुए शाहगंज की टीम ने 18.3 ओवरों में 147 रन बनाकर सिमट गई|जिसमें अलकामा ने 3 छक्का 4 चौका की मदद से 39 रन बनाए ,अल्फाज ने 4 चौका की मदद से 31 रन बनाए,हरिओम ने 3 छक्का व 1 चौका की मदद से 26 रन बनाये ,और रोहित ने 3 चौका की मदद से 14 रन बनाए| गेंदबाजी करते हुए अनपरा के गेंदबाज आतिक ने 3 ओवरों में 11 रन देकर 2 विकेट ,मयंक ने 2 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट और अंकित ने 4 ओवर में 4 रन देकर 2 विकेट अर्जित किये|इस तरह से अनपरा की टीम ने शाहगंज की टीम को 158 रन से हराया|अनपरा के खिलाड़ी संजय को मैन आफ दी मैच घोषित किया गया जिसे आज के मुख्य अतिथि विशाल सिंह/ डॉ गौरव ने पुरस्कार से सम्मानित किया |आज के मैच के निर्णायक इकबाल कुरैसी व डॉ सुनील उर्फ बिल्लू रहे |कल का मैच सुपर स्टार रॉबर्ट्सगंज व गाजीपुर के टीम के बीच खेला जाएगा|स्कोरिंग राहुल विराट व आर्यन जायसवाल ने की|कमेंट्री इरफान खिलाड़ी व ऋतुराज ने किया|

About the Author

Leave a Reply