दिलचस्प होगा भाजपा जमानिया में वर्तमान विधायक पर दांव ,मानवेन्द्र सिंह मानव को भाजपा जमानिया से दे सकती है विधानसभा टिकट ?

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

ग़ाज़ीपुर विधानसभा चुनाव निकट आते ही दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है खासकर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में सूत्रों से खबर मिली है कि संघ और विद्यार्थी परिषद में कार्यकर्ता रहे जो बनारस की छात्र राजनीति से निकलकर गाजीपुर में भाजपा के यूथ विंग भाजयुमो में लगभग 10 वर्षों तक खामोशी से काम कर रहे मानवेन्द्र सिंह मानव को भाजपा जमानिया से उम्मीदवार बनाया जा  सकता है।इनका अथक परिश्रम, सर्वसुलभता इनको जनप्रिय बनाती है कोरोना में लगभग 2 महीने लगातार राशन वितरण हो या मास्क, सेनेटाइजर वितरण हो चाहे गाजीपुर जनपद में ऐतिहासिक मेडिकल कैम्प का आयोजन हो या पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में इनकी भागीदारी हो सबमे इन्होंने बढकर कार्य किए और यही बात संगठन के वरिष्ठ नेताओं के नजर में आई।
सुनने में आता है कि गाजीपुर के एक बड़े नेता का आशीर्वाद भी इन्हें प्राप्त है और इनके नाम पर भाजपा संगठन में कोई गुटबाजी भी नहीं है।
ऐसे में अगर भाजपा इन्हें उम्मीदवार बनाती है तो हर वर्ग के सहयोग से ये विधानसभा भी पहुंच सकते हैं।
प्रदेश की राजधानी में चर्चा है कि भाजपा 100 से ज्यादा विधायकों का टिकट काट सकती है और नए चेहरों को मौका दे सकती है।
अब इसे संयोग कहें या कुछ और कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रतदेव सिंह और मानवेन्द्र सिंह एक साथ जम्मू स्थित माँ वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाए। इसकी पुष्टि खुद मानवेन्द्र सिंह ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से की।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा जमानिया में वर्तमान विधायक पर दांव खेलती है या नए घोड़े के रूप में मानवेन्द्र को रेस में उतारती है।

Leave a Comment