तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। नगर के कान्ति मेमोरियल पब्लिक स्कूल ददरीघाट में 25 दिसम्बर को सुबह 10 बजे सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन होगा। सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की प्रबन्धक श्रीमती उषा श्रीवास्तव ने बताया कि समाज की गरीब बहन-बेटियों और महिलाओं को सिलाई सिखाकर स्व रोजगार उपलब्ध कराने हेतु सिलाई कढ़ाई आदि की मुफ्त ट्रेनिग दी जाएगी। जिसके मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ट के जिला संयोजक रविन्द्र श्रीवास्तव होंगे और उन्ही के कर कमलों द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया जाएगा। उषा श्रीवास्तव ने बताया कि इस ट्रेनिग सेंटर पर सभी वर्ग की महिलाओं एवं बालिकाओं को मुफ्त में सिलाई, कढ़ाई आदि का प्रशिक्षण दी जाएगी। यह सिलाई प्रशिक्षण सेंटर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 गाजीपुर के सौजन्य से होगा।






