विधानसभा चुनाव 2022,ब्राह्मण मतदाता तय करेगा अपना प्रतिनिधि

IMG-20211225-WA0012.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

कानपुर देहात ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल

कानपुर देहात में चार विधानसभा सीटें हैं। कानपुर देहात की चारों विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। कानपुर देहात की चारों विधानसभा सीटों की सबसे खास बात ये है कि चारो सीटें अलग-अलग जिलों की लोकसभाओं को संपर्कित करती हैं।
कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ी विधानसभा सीट है। सिकंदरा विधान सभा सीट इटावा लोकसभा सीट में आती है।इसके साथ ही सिकंदरा विधानसभा सीट औरैया जिले की सीमा को भी छूती है।यह क्षेत्र खनन के लिए प्रसिद्ध है।सिकंदरा सीट पर सबसे अधिक ब्राह्मण वोटर हैं। इसके बाद ओबीसी, एस.सी और मुस्लिम वोटर आते हैं। सिकंदरा विधानसभा सीट से अजीत पाल विधायक हैं। इसके साथ ही प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं।2017 के विधानसभा चुनाव में मथुरा पाल विधायक बने थे, लेकिन मथुरा पाल का आकास्मिक निधन होने के बाद उनके बेटे अजीत पाल ने उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी।
कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा सीट ब्राह्मण बाहुल्य मानी जाती है।इस सीट पर करीब 55 फीसदी ब्राह्मण वोटर हैं। ये वोटर जिसको वोट करते हैं, वही जीतता है।

About the Author

Leave a Reply