तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार, थाना क्षेत्र के परती कुशवानी गांव में छापामारी कर चोरी का दो समरसेबल पम्प बरामद किया है साथ ही इस मामले में केतार थाना काण्ड संख्या 134/21 दिनांक 24,12,2021 dhara- 379/414/34 के तहत रमेश सिंह को पिता मंगल सिंह गिरफ्तार कर कर लिया है।गिरफ्तार व्यक्ति के द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया है, जिसमें पांच व्यक्तियों को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है कांड के प्राथमिकी अभियुक्त रमेश सिंह पिता मंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें एक निरूद्ध बालक है, तथा कमलेश कुमार प्रजापति पिता राजेंद्र कुमार प्रजापति, भैरव सिंह पिता निरंजन सिंह, नीतिश जयसवाल पिता गोरख जयसवाल, तीन अभियुक्त अभी फरार हैं, सूत्रों के अनुसार केतार पुलिस के गश्ती दल को गुप्त सूचना मिली थी कि परति कुशवानी गांव में चोरी का दो समरसेबुल पंप है। सूचना के आधार पर दल बल के साथ स0अ0नी0 उस्मान सेख ने छापामारी कर दोनों समरसेबल पंप को बरामद किया है साथ ही चोरी के आरोप में रमेश सिंह पिता मंगल सिंह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थान हेतू भेज दिया गया है।





