तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। जखनियां स्थित दी सनसाइन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। प्रबन्ध निदेशिका श्रीमती विभा सिंह ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्र-छात्राओं के प्रतिभा को निखारने में सहायक होते हैं। किताबी ज्ञान के साथ ही शिक्षा की सहगामी गतिविधियों का ज्ञान होना भी जरूरी है। विद्यालय के प्रिंसिपल संतोष कुमार राय ने अपने उद्बोधन से प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। प्रतिभागी कुमारी रत्ना जायसवाल, यश, सौम्या यादव, प्रिया, खुशी, मैत्री, अमृत, गौरव, आयुष, अभिनव, सोनू, रोहित, सार्थक, नीतीश, अजीत, आदित्य, आर्यन आदि ने प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने वायरलेस पावर ट्रांसमिशन, इलेक्ट्रिक मोटर, पाइथागोरस थ्यूरम, सोलर पावर इरिगेशन सिस्टम, स्मार्ट रूम, अर्थक्विक एलार्म, जेसीबी, टेस्ला क्वाइल, फ्री एनर्जी, ह्यूमन डाइजेस्टिव सिस्टम आदि की प्रदर्शनी लगाई। निर्णायक मंडल में शिक्षक बृजेश यादव, पीसी कुशवाहा, विवेक सिंह, राकेश गोस्वामी, शैलेश यादव शामिल रहे। प्रबंधक विपिन कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों को अंकों के आधार पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा। विज्ञान प्रदर्शनी में नर्सरी से लेकर इंटर तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।






