विधायक ने किया 5:50 करोड़ की लागत से कर्मचारी आवास भवन का शिलान्यास

IMG-20220307-WA0035.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

धुरकी से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

धुरकी।गढ़वा। धुरकी प्रखंड अंचल कर्मियों की सुविधा के लिए 5:50 करोड़ की लागत से रविवार को प्रखंड कार्यालय के परिसर में कर्मचारी आवास भवन का शिलान्यास विधिवत तरीके से वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा पूजन अर्चन एवं नारियल फोड़कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के संचालन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम ने किया, उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी की ओर से क्षेत्र की विकास में तीव्र गति दी जा रही है, वहीं पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष इंद्रमणि जयसवाल संबोधन करते हुए विपक्ष को दम तक कोसा तथा विपक्ष में रहकर भी अपने कार्यों की सराहना किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप जायसवाल पार्टी के कार्य एवं दायित्व की चर्चा किया। तथा संबोधन करते हुए विधायक भानु प्रताप शाही ने जमकर वर्तमान सरकार को जमकर विरोध किया, उन्होंने कहा कि यह सरकार विकास विरोधी है,
135 करोड़ की लागत से आम्बा खोरेया नगर उंटारी पथ को बंद कराने का काम किया। 40 करोड़ की लागत से बालचौरा कनहर नदी पर बन रहे पुल को बंद किया। पुल और रोड सभी योजना को यह सरकार बंद करने का काम किया है। वहीं
खुटिया माईस का टेंडर तीन तीन बार कैंसिल कराने का काम किया है। श्री विधायक ने यह भी कहा कि शिक्षा एक मौलिक अधिकार है, हमारे क्षेत्र का बच्चा ननिहाल या पडोसी राज्य में रह कर पढ़ाई करने वाले को नौकरी नहीं देती है।
इस सरकार की मंशा केवल दलाली और बिचौलिया गिरी कराने में है । विधायक भानु ने कहा कि
मेरे वर्तमान सरकार ने पेंशन धारियों की पेंशन खा गई। प्रखंड कार्यालयों में बिचौलिये एवं दलाल के चंगुल में है। 135 करोड़ की लागत से अंबाखोरिया नगर ऊंटारी पथ को बंद कराया वहीं 1115 करोड़ की लागत से धुरकी अंबाखोरीया डबल लेन को कार्यों को बंद कराने का काम वर्तमान सरकार की है । वही 40 करोड़ की लागत से बाल चौराहा पर बन रहे पुल को ही पुल के कार्य को भी बंद कराने का काम झारखंड सरकार ने किया है वही विधायक ने बताया कि मैं अपने बाहुबल से क्षेत्र का विकास कर रहा हूं रघुवर दास की सरकार ₹1 महिला रजिस्ट्री तथा 5 से 7000 सभी बंद है। शिक्षा पर सवाल उठाते हुए विधायक ने कहा कि शिक्षा एक मौलिक अधिकार है शिक्षा किसी भी मनुष्य को कहीं से भी शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है जेएसएससी जैसे परीक्षाओं में दूसरे राज्यों से शिक्षा प्राप्त करने वाले को वंचित रखना अन्याय है। मगही भोजपुरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाषा के आधार पर राजनीतिक कर करण काफी घृणित हेमंत सरकार ने किया है। श्री विधायक ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यों की जानकारी ₹10 के रसीद के साथ सूचना के अधिकार के तहत आप जानकारी ले सकते हैं पंचायत चुनाव पर विधायक ने कहा कि हेमंत की सरकार सिम कार्ड की तरह है जो 6 महीने पर रिचार्ज होते हैं और पंचायत चुनाव टाल दिया जाता है वहीं उन्होंने बताया कि हमारी सरकार बाल चौरा खुटिया माइन सहित सड़क के सवाल पर आवाज उठाती चली आ रही है श्री विधायक ने कहा कि सरकार आपके द्वार में जनता के कार्यों होने के बदले केवल खानापूर्ति किया गया है, उन्होंने यह भी बताया कि रावण का भी घमंड नहीं रहा 1 दिन सोने की लंका को हनुमान जी ने जला डाला था उसी तरह इस सरकार की भी पाप की घड़ा भर चुकी है। मेरे द्वारा किए गए कार्य को वर्तमान सरकार ने शिलान्यास कर लोकतंत्र की अपमान किया है किसी भी कार्य का मेरी अनुपस्थिति में शिलान्यास करना काफी निंदनीय है उन्होंने यूपी में हो रहे चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 4 सीटों पर चुनाव निकालेगी मुझे 4 सीटों का जो जिम्मेदारी मिला है मैं उसे बखूबी पूर्वक निभाया हूं उन्होंने बूथ कमेटी के अध्यक्ष को गमछा देकर सम्मानित किया एवं मनोबल को बढ़ाया मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता, संतोष जयसवाल, रामप्रवेश यादव, पंकज सिंह, संवेदक राजा सिंह उपेंद्र यादव, तेजू कोरवा, प्रताप जायसवाल, इंद्रमणि जयसवाल, दामोदर प्रसाद जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि अखिलेश यादव, रामप्रवेश गुप्ता, मंगल यादव, संजय सिंह, लक्खा प्रसाद यादव, सांसद प्रतिनिधि सुदर्शन गुप्ता, भाजपा नेत्री रीना देवी, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

About the Author

Leave a Reply