यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरु शान्तिपूर्ण एवं सकुशल परीक्षा कराने के लिए जिले को 10 जोन और 35 सेक्टरों मे बांटा गया

IMG-20220324-WA0019.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। जिले के 229 केंद्रों पर आज यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरु हो गयीं।शान्तिपूर्ण एवं सकुशल परीक्षा कराने के लिए जिले को 10 जोन और 35 सेक्टरों मे बांटा गया है।नकलविहीन परीक्षा के मद्देनजर कई प्रशासनिक इंतजाम किये गये हैं।दो पालियों मे होने वाली बोर्ड परीक्षा के तहत जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर शुरु हुई। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा मे करीब 81687 जबकि इंटरमीडिएट मे 68014 परीक्षार्थी हिस्सा ले रहें है।शान्तिपूर्ण परीक्षा के मद्देनजर धारा 144 लागू की गई है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा परीक्षा केंद्रों पर एक स्थानीय व एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा हर केंद्र पर पुलिस भी तैनात रहेगी। 11 उड़न दस्ते भी बनाए गए हैं। केंद्रों पर सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कर लिया गया है।

About the Author

Leave a Reply