प्रथम प्रादेशिक महिला फुटबाल मैच में बलिया विजेता

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ स्थानीय खेल मैदान पर तीन दिवसीय प्रथम प्रादेशिक महिला फुटबाल मैच का फाइनल मुकाबला बलिया व प्रयाग राज के बीच खेला गया जिसमें बलिया तीन गोल से जीती।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राम दुलार गौड़ व विशिष्ट अतिथि तहसीलदार बृजेश वर्मा ने संयुक्त रूप से विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड व व्यक्तिगत पुरस्कार दे कर सम्मानित किया।संबोधन में विधायक ने कहा कि भाजपा नारी सशक्तिकरण को लेकर सशक्त है दुद्धी के लिए गौरव की बात है कि महिला फुटबाल का पहली बार आयोजन हुआ क्षेत्र की युवतियां व महिलाएं खेल के प्रति अवश्य जागरूक होंगी।
विधायक ने कहा स्ट्रीट लाइट लगवा कर खेल मैदान को और सुंदर बनाया जाएगा।आयोजक समिति के अध्यक्ष डॉक्टर विनय कुमार कमलेश मोहन दिलीप पांडेय प्रभु सिंह राफे खान मीरा सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव जितेन्द्र चंद्रवंशी ने किया।

Leave a Comment