वाहन चालक को लहूलुहान कर रनटोला के जंगल मे सरेराह 2लाख 40 हजार की लूट

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

तीन बाइक पर सवार आये थे 6 कि संख्या में लुटेरे

पोल्ट्री वाहन के चालक को पीटकर उसके पास मौजूद रुपये लूटा

दुद्धी/ सोनभद्र| म्योरपुर थाना क्षेत्र व पिपरी थाना क्षेत्र के बॉर्डर अंतर्गत रनटोला व मूर्धवा के जंगल में आज दोपहर 3 बजे एक पोल्ट्री वाहन चालक को पीटकर उसके पास 2 लाख 40 हजार रुपये की लूट कर लुटेरे फरार हो गए इतने में उधर से गुजर रहे दुद्धी एसडीएम शैलेन्द्र मिश्रा की नजर जब खून से लथपथ एक युवक पर पड़ी तो तो उन्होंने वाहन रोक कर घटना की जानकारी ली ,पीड़ित सलमान पुत्र अज्ञात निवासी जगदीश पुर थाना कोहरबली जिला अमेठी ने बताया कि वह उसके साथ तीन बाइकों पर सवार कुल छः की संख्या में आये लुटेरों ने गाड़ी रोककर उसे लाठी डंडों से मारा पीटा और उसके पास से 2 लाख 40 हजार लूट लिए , मौके की गंभीरता देख एसडीएम श्री मिश्रा ने तुरंत ने दुद्धी व पिपरी सीओ को घटना की सूचना दी और घायल सलमान को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया| एसडीएम के मुताबिक पूछताछ में चालक सलमान ने बताया कि उसके पास लगभग 3 लाख रुपये मौजुद थे , लुटेरे उसे पिटाई करते हुए उसके पास मौजूद रुपये लूट रहे थे कि इसी बीच अन्य बाइकसवार राहगीर ने जब अपनी बाइक रोक मामले को जानना चाहा तो तीनों बाइक सवार सभी लुटेरे म्योरपुर की तरफ फरार हो गए ,इतने में राहगीर युवक ने भाग रहे एक बाइक सवार लुटेरों का बाइक नम्बर भी देख लिया | पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है|बता दे कि सरेराह लूट की घटना से राहगीरों में दहशत व्याप्त हो गया है ,एसडीएम श्री मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस के आला अफसरों को भी दी जा चुकी है ,एसडीएम ने बताया कि इसी मार्ग से तीन से चार बार गुजरना होता है उन्होंने इस प्रकार की हिंसक घटना पर चिंता जताई है|
उधर इस प्रकार घटित दिनदहाड़े घटना से
लोग लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाना शुरू कर दिए है|

About the Author

Leave a Reply