निमियाडीह विवादित स्थल पर शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में तनातनी आला अफसरों के हस्तक्षेप के बाद माहौल हुआ शांत

IMG-20220911-WA0004.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र के निमियाडीह में विवादित स्थल पर शव दफनाने को लेकर आज हिन्दू पक्षों ने विरोध जताया जिस पर दो पक्षों में तनातनी हो गयी , हिन्दू पक्ष का कहना था कि उक्त स्थल विवादित स्थल है और यहां पर शव नहीं दफनाने दिया जाएगा|
वहीं मुस्लिम पक्षकारों का कहना था कि उक्त भूमि कब्रिस्तान का है और इस कारण वे शव दफना रहे हैं | घटना से दोनों पक्षों में माहौल तल्ख हो गया ,उधर सूचना पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर उच्च अधिकारियों को मामले को अवगत कराया ,मौके पर पहुँचे एडीएम सहदेव मिश्रा व एसडीएम शैलेन्द्र मिश्रा ने विवादित स्थल का जायजा लिया और मुस्लिम पक्षकारों को समझाया कि यह स्थल अभी न्यायलय में विचाराधीन है जब तक इस पर कोई फैसला नहीं हो जाता तब तक यहां कोई नई प्रथा की प्रारम्भ दोनों पक्षों द्वारा नही की जाएगी|

About the Author

Leave a Reply