झारखंड में 1932 का खतियान लागू करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

धुरकी से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

धुरकी- प्रखंड के जेएमएम कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों ने हेमंत सोरेन सरकार को झारखंड में 1932 का खतियान लागू करने पर जताया आभार! झारखंड कैबिनेट की बैठक में बुधवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है! धुरकी प्रखंड के समाजसेवी इसराइल खान, एनामुल हक अंसारी, देहाती जी, भागीरथी सिंह, रामभरोसा राम व अन्य ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में झामुमो ने जनता से वादा किया था कि हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद झारखंड में 1932 का खतियान लागू किया जाएगा! सरकार 1932 के आधार पर और स्थानीय होने का नियम परिभाषित करेगी सरकार के करीब ढाई साल पूरे होने के बाद हेमंत सोरेन ने इस वादे पर अमल करते हुए कैबिनेट से इसे पास कर दिया है!
इस मौके पर महबूब अंसारी, त्रिवेणी कोरबा, साबिर अली, सफी अहमद, सुनील कोरबा, रामभरोसा राम, इकरार अंसारी, शंभू सिंह, बसंत गोंड, शैलेश यादव, शंकर यादव,एहसान अंसारी, अख्तर अंसारी, संदेश कुमार यादव, धीरेंद्र यादव सहित काफी संख्या में झामुमो के लोग मौजूद थे

Leave a Reply

[democracy id="1"]