विश्वकर्मा पूजा चेहल्लुम को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता / इब्राहिम खान

दुद्धी सोनभद्र। आने वाले भगवान विश्वकर्मा पूजा समारोह तथा चेहल्लुम को लेकर आज दोपहर मैं कोतवाली परिसर पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा के नेतृत्व में दोनों समुदाय के बीच बैठक हुई। बैठक में विश्वकर्मा पूजा संकट मोचन मंदिर पूजा के अलावा चेहल्लुम के त्यौहार आदि निकलने वालेजुलूस पर गहनता से विचार विमर्श किया गया। जुलूस को निर्धारित समय पर आने जाने के लिए सहमति बनी। त्यौहार में किसी प्रकार की विघ्न डालने की कोई कोशिश किया तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा ने बताया कि दोनों त्यौहार को सकुशल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर दोनों समुदाय के बीच बैठक कर समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। दोनों समुदाय के लोगों को त्योहारों के जुलूस निकालने और समापन के समय निर्धारित कर दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि त्यौहार सभी लोग मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं अगर किसी व्यक्ति की कोई समस्या हो तो तत्काल सूचित करें जिससे समस्याओं का समाधान फौरी तौर पर किया जा सके। इस मौके पर प्रशिक्षु पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह एसएसआई संजय सिंह रामलीला कमेटी के अध्यक्षजितेंद्र श्रीवास्तव केंद्रीय अखाड़ा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद वैस कमल कुमार कानू सुरेंद्र अग्रहरी संजीव तिवारी प्रेम सिंह राफे खान जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरी सचिव सुरेंद्र गुप्ता आनंद कुमार तालिब खान के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

[democracy id="1"]