तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता
विंढमगंज। दुद्धी ब्लाक के पतरिहा ग्राम पंचायत में सोमवार को ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अनुपस्थित रहे। समाधान दिवस में आवास, पेयजल और सड़क की समस्या से संबंधित ढेरों मामले आए।राजस्व विभाग का एक मामला भी सामने आया जिसका तत्काल निराकरण कर दिया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान किरन देवी, लेखपाल साजिद खान, ग्राम विकास अधिकारी , एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री के अलावा बुंदेल चौबे, रामचंद्र, लक्ष्मण प्रसाद, सोमारु राम, राम नरेश सिंह आदि उपस्थित रहे।






