‍शिक्षा की बजाय, शिक्षक राजनीति चरम पर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर जनपद का ब्लॉक- करंडा जहां शिक्षा की बजाय शिक्षक राजनीति आज चरम पर है! यहां कभी ब्लॉक क्रीडा प्रतियोगिता तो कभी जिला खेलकूद प्रतियोगिता के नाम पर शिक्षकों से खूब वसूली हो रही। बीआरसी करंडा पहुंचे कुछ पत्रकारों ने जब बीआरसी प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह से पूछा, किस बात के पैसे लिए जा रहे हैं तो वहां मौजूद शिक्षक दिग्विजय सिंह ने कहा खेलकूद प्रतियोगिता के लिए पैसे इकट्ठे किए जा रहे हैं, अधिकारियों के आदेश पर यह हो रहा है।
शिक्षक दिग्विजय सिंह करंडा ब्लॉक के ढेलवा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात है इनके बारे में इनके विद्यालय पर तैनात महिला शिक्षामित्र ने बताया के ये आते हैं सिग्नेचर के कुछ समय बाद चले जाते हैं, इन्हीं के विद्यालय पर तैनात सहायक अध्यापक अंजनी कुमार सोनिया ने बताया के आने के 1 से 2 घंटे के बाद बीआरसी चले जाते हैं। बताया जाता है की ब्लॉक स्तरीय शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी हैं। यही वह बड़ी वजह है कि, इन्हें शिक्षा विभाग के किसी भी जिओ अथवा आदेश से डर नहीं लगता और अपने विद्यालय की जिम्मेदारियों को छोड़कर बीआरसी संभालते हैं। हमारे समाज और शिक्षा विभाग को ऐसे गैर जिम्मेदार दिग्विजय सिंह जैसे शिक्षकों की कोई जरूरत नहीं है, जरूरत है उन शिक्षकों की जो अपनी शिक्षा के द्वारा समाज का उत्थान कर सकें और नौनिहालों को एक नई दिशा दें, अपनी जिम्मेदारियों को भलीभांति समझें। ऐसे शिक्षकों की जांच कर कार्यवाही सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि, बिगड़ती हुई शिक्षा व्यवस्था को सुधारा जा सके।।

Leave a Comment