द्वितीय चरण में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ

IMG-20221102-WA0006

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी

केतार/गढ़वा
केतार प्रखंड क्षेत्र के परती कुश्वानी पंचायत भवन में द्वितीय चरण के प्रथम दिन आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रमुख चंद्रावती देवी, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, विस सूत्री अध्यक्ष संजय सिंह खरवार,मुखिया मुन्नी देवी ने सर्व प्रथम संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात सभी विभाग के कर्मी को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के। सभी आवेदनों को ऑनलाइन कर संबंधित विभाग को निष्पादन के लिए दिया जायेगा। कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने कार्यक्रम के सभी स्टोल लगे पदाधिकारी को बारी बारी से संबोधित कर सभी को त्वरित समाधान करने को कहा। उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुनकर त्वरित समाधान करना है। सरकार सभी क्षेत्र के विकास के लिए काफी संवेदनशील है। यही कारण है कि प्रखंड के सभी विभाग के कर्मी सरकार आपके द्वार कार्य क्रम उपस्थित हुए हैं। वहीं झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार की 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष वृद्धा पेंशन, आवास, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना एवं अन्य सभी आवेदनों को निष्पादन हेतू सरकार आपके द्वार कार्य क्रम किया जा रहा है। सरकार आपके द्वार कार्य क्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने उपस्थित लोगों को सभी सरकारी योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मौके पर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ, प्रमुख चंद्रावती देवी, मुखिया मुन्नी देवी, विस सूत्री अध्यक्ष संजय सिंह खरवार, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, अखिलेश कुमार, उपस्थित थे।

About the Author

Leave a Reply