आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

IMG-20221102-WA0007

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

धुरकी से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट

गढ़वा धुरकी प्रखंड के खुटिया पंचायत सचिवालय में बुधवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वोर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन धुरकी प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह , 20सुत्री अध्यक्ष ओवैधदुल्लाह अंसारी , मुखिया नजारा वीवी जिला पार्षद सुनीता कुमारी, प्रमुख शांति देवी,सैलेश यादव, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर शिविर का किया शुभारंभ पंचायत के लोगों की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिये अलग-अलग स्टॉल लगाकर आवेदन लिया गया।
जिसमें अंचल, बाल विकास, शिक्षा, पेंशन, आवास, स्वास्थ्य, पशु पालन, बैंक, कृषि मनरेगा सहित कई अन्य विभाग के स्टॉल लगाये गये। थे शिविर में संबोधन करते हुए प्रखंड बिकाश पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह ने सरकार की महत्वकांक्षी योजना सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, सर्वजन पेंशन योजना किसान क्रेडिट कार्ड, मनरेगा के साथ-साथ शिविर में लगाये गये स्टॉल की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करने एवं समस्याओं का समाधान करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।बिधायक प्रतिनिधि अखिलेश यादव रामप्रवेश गुप्ता बि डी सी सबिता देवी के साथ सभी विभाग के ‌अधीकारी कर्मचारी व काफी संख्या में पंचायत के लोग मौजूद थे।

About the Author

Leave a Reply