पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर झारखंड बॉर्डर से सटे गांव में पुलिस और पीएसी ने किया कांबिंग

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज /सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर थाना प्रभारी सूर्यभान ने पुलिस व पीएसी बल के साथ झारखंड बॉर्डर से सटे गांव मुड़ीसेमर, मेदनीखाड़ में कांबिंग किया थाना प्रभारी ने कांबिंग के दौरान ग्रामीणों जगह जगह पे मिले ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी लिया कहा कि आप लोग निश्चिंत होकर के रहा कीजिए किसी के भी बहकावे में आकर कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे आपको शर्मिंदगी महसूस करना पड़े,आप लोगो की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन आपके सहयोग के लिए 24 घंटा तैयार है कभी भी कोई घटना दुर्घटना होता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करिए पुलिस प्रशासन से मित्रवत व्यवहार कीजिए अगर गांव में कोई भी अपरिचित व्यक्ति दीखें और आप से मदद की उम्मीद करता है तो पहले आप पुलिस को सूचना दीजिए पुलिस प्रशासन ग्रामीणों का सहयोग करने के लिए तत्पर है अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए आप लोगों को सहयोग जरूरत है लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन हमेशा तैयार है थाने के नंबर या गांव के चौकीदार के माध्यम सेल फोन के माध्यम हमें सूचना करें।

Leave a Comment