तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ ब्लाक सभागार में कृषि विभाग द्वारा सूचना तत्र को सुदृढ़ करने व किसानों के आय को दुगना करने का लिए किसान गोष्ठी एवं मेला/प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अध्याक्ष रंजना चौधरी रही वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान श्री गौरी शंकर कुशवाहा ने किया।कार्यक्रम के दौरान विभन्न वक्ताओं ने अच्छी पैदावार कैसे करें , पर अपने विचारो को रखा। जीवाणु खाद सुरक्षा पशुओं का सेक्स विवेन पोषण एवम टीकाकरण पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संचालन एडीओ पंचायत राम प्यारे जी ने किया।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बीज प्रभारी सर्वेश कुमार सैनी आदि उपस्थित रहे।






