तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन तहसील परिसर में शनिवार को इंडियन बैंक के मुख्य प्रबन्धक मिर्जापुर मण्डल रणजीत कुमार ली अगुवाई में की गई।इस दौरान तहसील क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रह कर 130 किसान खाता धारकों का कुल करीब डेढ़ करोड़ रुपए की धनराशि थी जिसमे राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विभिन्न खाताधारकों ने करीब 15 लाख के आसपास रुपए जमा किए। वहीं दूसरी तरफ बैंक इंडिया की शेष धनराशि 268000 में करीब 64600 की धनराशि जमा हुई। इस दौरान इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक राकेश कुमार अनिमेष सिंह अलक नारायण विनय सिंह दिलीप सिंह मनोज कुमार बरनवाल बैलेंदू शेखावत विनोद कुमार यादव संजू कुमार एडवोकेट आदि बैंक कर्मी उपस्थित रहे।






