तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/सोनभद्र| व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ सोनी ने प्रभारी अरविंद पांडेय के माध्यम से केबिनेट मंत्री अनिल राजभर को ठेमा नदी के पास पर्यटन के दृष्टि से अन्तर्राजीय पर्यटक स्थल विकसित किये जाने का अनुरोध किया था ,जिस पत्र पर विचार करते हुए केबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने डीएम सोनभद्र को पत्र लिखकर वर्णित तथ्यो को दृष्टिगत रखते हुए यथायोचित आदेश पारित करने के निर्देश दिए है ,जिसको लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है| महामंत्री राहुल जायसवाल व उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रहरी ने इसको लेकर मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है|
बता दे कि अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ सोनी ने 10 नवम्बर को दिए पत्रक में अवगत कराया था कि दुद्धी में ठेमा नदी का प्रवाह होता है दुद्धी का यह जक क्षेत्र विहंगम पहाड़ियों से होते हुए ठेमा नदी जल से संयंत्र के पास झील का रूप धारण किये हुए है अतः इस स्थान को स्थल विकास के माध्यम से विकसित कर दिया जाए तो यह पर्यटकों को आकर्षित करने का केंद्र बन सकता है|






