बैडमिंटन खिलाड़ी याहिया खान के निधन से दुद्धी कस्बे में शोक की लहर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दुद्धी / सोनभद्र

इब्राहिम खान/राहुल चन्दन

दुद्धी कस्बे के बैडमिंटन के मशहूर खिलाड़ी और वार्ड दो के पूर्व सभासद याहिया खान 78 का शुक्रवार की रात्रि करीब 8:30 बजे उनका निधन हो गयाl वे इधर काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे शुक्रवार की शाम उनकी तबीयत बिगड़ी इलाज हेतु परिजनों ने निजी चिकित्सा अधिकारी को दिखाया जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी ले जाने की सलाह दी उसके बाद परिजन लेकर वाराणसी जा रहे थे कि रास्ते में ही उनका निधन हो गयाl निधन की खबर सुनते ही परिजनों में तथा खेल से जुड़े खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ पड़ीl लोग देर रात्रि घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते रहे वे मधुर स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे हर खेलों में उनकी रूचि थी और मैं युवा खिलाड़ियों को हर तरह का प्रशिक्षण देकर उन्हें खेल के विधा के बारे में जानकारी देते थे और खेल को लेकर काफी युवाओं को प्रोत्साहित करते रहते थे शनिवार के शाम 4बजे उन्हें सुपुर्द ए खाक कर दिया गया.

Leave a Comment