सोनभद्र में भाजपा प्रत्याशी के जीत के बाद सपा का बवाल
पुलिस ने स्थिति कंट्रोल करने के लिए किया लाठीचार्ज और फायरिंग

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता/बी के आचार्य

सोनभद्र

ब्लाक प्रमुख चुनाव से प्रदेश भर में तनाव बना हुआ है कहीं भाजपा तो कहीं सपा के प्रत्यासी जीत रहे हैं ऐसे में बवाल भी देखने को मिल रहा है, सोनभद्र जिले में नगवां ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी आलोक सिंह की जीत के बाद सपाइयों ने धांधली का आरोप लगकर जमकर हंगामा किया, मतदान का परिणाम भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आने से माहौल तनावपूर्ण हो गया और सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस व भाजपा नेताओं पर पथराव कर दिया।

भाजपा प्रत्यासी आलोक सिंह को 23 वोट मिले जबकि सपा की प्रत्याशी राधिका यादव को मात्र 20 वोट मिले। परिणाम की घोषणा होने के बाद सपाइयों ने जमकर हंगामा और पथराव शुरू कर दिया जिसे पूरे इलाके में तनाव फैल गया, घटनास्थल पर मौजूद पुलिस फोर्स ने भी हंगामा कर रहे लोगों पर जमकर लाठीचार्ज किया और कई राउंड फायरिंग भी की गई। बता दें कि पथराव में 2 पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है।

बता दें कि जैसे ही प्रशासन ने भाजपा प्रत्याशी आलोक सिंह के पक्ष में जीत होने की घोषणा की इसके बाद से ही वहां मौजूद सपा समर्थित प्रत्याशी राधिका देवी के समर्थकों ने जमकर हंगामा और पथराव शुरू कर दिया, बता दें कि रामगढ़- पन्नूगंज मार्ग पूरी तरह पत्थरो से पट गया। सैकडों की संख्या में लोग सड़कों पर हंगामा करने लगे, पथराव में 2 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना सामने आ रही है, नजाकत को देखते हुए बड़ी संख्या में और फोर्स को बुलाया गया है।

स्थानीय लोगों के हंगामा और पुलिस पर पथराव करने की सूचना पर सीओ आशीष मिश्रा और एसडीएम कृपा शंकर पांडे मौके पर पहुंच गए । उन्होंने बलवाइयों को खदेड़ना शुरू कर दिया। पथराव में सीओ आशीष मिश्रा और एक अन्य पुलिसकर्मी को पत्थर लगने की भी सूचना है । हालांकि प्रशासन ने इस बात की पुष्टि नहीं की। बहरहाल मौके पर दोनों अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद हैं।

Leave a Comment