विधायक ने 376 स्मार्टफोन वितरित किए

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/भाऊ राव देवरस राजकीय महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को तकनीकी सशक्तिकरण हेतु निशुल्क टेबलेट स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन बुधवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राम दुलारे ने कुल 376 छात्र एवं छात्राओं को स्मार्टफोन टेबलेट वितरित किया।अपने संबोधन में विधायक में छात्र-छात्राओं से कहा कि कोरोना काल में जहां एक और विद्यालय में पठन-पाठन कार्य बाधित है वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन शिक्षा तेजी से बढ़ रही थी सरकार ने युवाओं की शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने के लिए निशुल्क टेबलेट स्मार्टफोन वितरित करने की योजना बनाई ।जिसका लाभ आज प्रदेश के सभी शिक्षित विद्यार्थियों को मिल रहा है। टेबलेट के माध्यम से आप लोग ऑनलाइन उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण अर्जित कर सकते हैं। इसका उपयोग हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण से करें और अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं।इस मौके पर डीसीएफ अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रहरि ,प्राचार्य डॉ नीलांजन मजूमदार नोडल अधिकारी डॉ अजय कुमार रामसेवक विवेक नंद गुड्डू जौहरी ,नीरज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]