तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
म्योरपुर/सोनभद्र(मिथलेश कुमार)
स्थानीय म्योरपुर कस्बे के रासपहरी में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क टेबलेट/ स्मार्टफोन श्री राम डिग्री कॉलेज रासपहरी में निःशुल्क स्मार्ट फोन वितरण किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में दुद्धी विधायक राम दुलार गोड व विशिष्ट अतिथि म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड रहे। कार्यक्रम शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया।
इसके बाद बीएo के पात्र छात्र छात्राओं को क्रमानुसार बुलाकर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा स्मार्ट फोन वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक रामदुलार गौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच हर युवा को डिजिटल रूप से जोड़ने की प्रयास है जिससे युवाओं को डिजी शक्ति एप से जोड़ने का प्रयास भी है।
जिससे सीधे तौर से युवाओं को समस्त योजनाओं की जानकारी मिलती रहेगी 87 छात्र छात्राओं को फोन वितरित किया गया कुछ छात्र छात्राओं का सूची में नाम न होने से फोन नही आया था उनका भी नाम भेजकर जल्द फोन प्रदान किया जाएगा ऐसा कॉलेज प्रशासन द्वारा बताया गया।
इस मौके पर प्रेमचंद्र यादव प्रधान संघ अध्यक्ष, बबई मरकाम एवम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र यादव, विनोद प्रजापति, आजाद यादव,सुदामा प्रजापति, पूनम मिश्रा, प्रिया सिंह, रिंकी अग्रहरि व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम का संचालन सुदामा प्रजापति ने किया।






