अम्बेडकर युवा क्रिकेट क्लब के द्वारा तीसरा 2022 कास्को टूर्नामेंट का शुभारंभ

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज /सोनभद्र।स्थानीय क्षेत्र के बुटवेढवा सलैयाडीह के बॉर्डर पर स्थित खेल मैदान पर दिनांक 29/11/2022 को अंबेडकर युवा क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष नन्दलाल भारती ने बताया की
बुटबेढ़वा के खेल मैदान पर उदघाटन मैच मंग्रदह वर्सेस विंढमगंज के बीच खेला जा रहा हैं, जिसमे आज मंगरदह ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करके 12 ओवर में 57 रन बनाया जिसमे विंढमगंज स्टेशन ने 5 ओवर मे ही मैच को जीत लिया
इस उदघाटन मैच के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा के प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता एवम विशिष्ट अथिति सुरेंद्र प्रताप सिंह ग्राम पंचायत धरतीडोलवा रहे। कमेटी के अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि विजेता टीम को 10000 रू. और उपबिजेता को 5000 रू.का नगद पुरुस्कार दिया जायेगा। मौके पर वहां उपस्थित लोगों में
ओमप्रकाश रावत,राजेश रावत,संजय डीजे,मोनू जैसवाल, बलराम भारती, अमित रोक, प्रसून भारती,गांगुली,आदित्य व क्षेत्र के समस्त आए हुए नागरिक व कमेटी के समस्त पदाअधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment