एटीएम से छेड़छाड़ करने वाले युवक की पुलिस ने भेजा जेल

IMG-20221202-WA0002

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

रेनूकूट / सोनभद्र

एटीएम बूथ में घूसकर एटीएम तोड़कर पैसे निकालने का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, गिरफ्तार युवक के पास से लोहे का पाइप/पेचकस एवं 01 अवैध तमंचा बरामद किया गया आपको बताते चले कि एक अज्ञात युवक द्वारा थाना पिपरी तुर्रा चौराहा पर थाना पिपरी पर स्थित हिटैची एटीएम बूथ मे घूसकर एटीएम मशीन को तोड़कर पैसे निकालने का प्रयास किया गया था जिसके सम्बन्ध मे स्थानीय थाना पर अभियोग पंजीकृत किया गया था ।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना पिपरी को विशेष निर्देश दिये गये थे ।थाना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान नौकुठिया तुर्रा के पास से घटना में शामिल आरोपी युवक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइप/पेचकस एवं 01 अवैध तमन्चा 315 बोर एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया ।

About the Author

Leave a Reply