तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट
केतार लोहिया समता हाई स्कूल के मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का आयोजन मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष प्रमोद कुमार सहित सभी मुखिया के द्वारा सामूहिक रूप से फीता काट कर किया गया। खेल की शुरुवात केतार मुखिया प्रमोद कुमार, श्याम सुन्दर बैठा, प्रतिनिधि मनोरंजन गुप्ता, सीताराम शर्मा ने खिलाड़ियों ने परिचय प्राप्त कर एवं बॉल को किक करके किया। हो रहे मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट खेल के अनुभवी रेफ्री नीरज प्रसाद ने कहा कि आज चार टीमों के बीच खेला जायेगा। यह 40 मिनट का खेल का मध्यांतर में लॉन्च के बाद पुनः 20 मिनट का खेल खेला जायेगा यह खेल 11_11 खिलाड़ियों को रखने वाली दो टीमों आदर्श युवा क्लब बालीगढ़ व अंबेडकर क्लब लोहरगाड़ा के साथ शुभारंभ किया गया।फुटबॉल एक लोकप्रिय खेल है, जो खिलाड़ियों को स्वस्थ और अनुशासित रखता है। यह उनके मन में टीम भावना और उन के बीच में सहिष्णुता की भावना विकसित करता है। उक्त बातें मुखिया प्रमोद कुमार ने कहा। समाचार लिखे जाने तक अंबेडकर क्लब लोहरगाड़ा 2/0 से आगे रहा।
मौके पर मुखिया श्याम सुन्दर बैठा, प्रमोद कुमार, मनोरंजन गुप्ता, सीता राम शर्मा, समाज सेवी उदय प्रसाद, बीस सूत्री सदस्य छोटन सिंह, सोनू सिंह अन्य उपस्थित थे।






