कल गुरुवार की रात दिगुली के ग्रामीणों ने मवेशी लदे दो ट्रकों को किया था ज़ब्त
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप चंद्रवंशी
रानीश्वर(दुमका) रांची
पुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा के निर्देश पर आज शुक्रवार को गोबिंदपुर पंचायत के दिगुली से ग्रामीणों के द्बारा जब्त किए गए पशुधन से लदे दो ट्रकों को रानीश्वर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया हैं। थाना प्रभारी छोटन माहातो ने गांव पहुंचकर दोनो ट्रकों को कब्जा में लेकर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया हैं|ज्ञात हो कि गुरुवार की देर रात मवेशी लदे तीन ट्रकों को ग्रामीणों ने पकड़ने का प्रयास किया था जिसमें से एक ट्रक भागने में सफल हो गया शेष दो ट्रकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था|पकड़े गए दोनों ट्रकों में पांच बछड़ों समेत कुल तीस मवेशी लदे थे उसमें से ठंड की वज़ह से दो बछड़ो की मौत हो गई। पशु तस्कर गांव के बीच रास्ते से ट्रक लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे इसी दौरान गांव के गोपीनाथ मंडल के मकान में धक्का मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया ।साथ ही आर्य समाज के क्लब घर एवं दुर्गा मंदिर के पास स्थित पक्की नाली को क्षितिग्रत कर दिया|सूत्रों के अनुसार ट्रक छोड़ कर पशु तस्कर एवं चालक बगल के नांगलिया गांव में जाकर छुप गए हैं|सूत्रों के अनुसार बिहार के पशु तस्करों का मवेशियों से लदे ट्रकों को यहां बीरभूम जिला के नांगलिया गांव के तस्कर पास करते है|जानकारी के अनुसार तीस पशुधनो को ग्रामीणों ने पकड़ कर रखा हैं ।दिगुली ग्राम सभा के पूर्व अध्यक्ष श्याम राय ने बताया कि यहां गांव के बीच सड़क होकर पशुधन का ट्रक से अबैध तस्करी के धंधे में कई स्थानीय सफेदपोशों की संलिप्तता है ।






