तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार/गढ़वा(झारखंड)
केतार प्रखंड अंतर्गत बलीगढ़ पंचायत के टोला दासीपुर में दिन शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मुकेश मछुआ के अदेसानुसार राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश राम अंचल निरीक्षक नागेंद्र पाठक एवं प्रभारी थाना प्रभारी संजय हेंब्रम पुलिस बल के उपस्थिति में अंचल अमीन नवलकिशोर तिवारी के द्वारा खाता संख्या 285 प्लॉट 774 रकबा 0.28 एकड़ गैरमजरुआ आम भूमि की मापी की गई। भूमि मापी के दौरान अंचल अमीन नवलकिशोर तिवारी ने कहा कि उक्त 28 डिसमिल भूमि को चिन्हित कर के मापी कर सीमांकन किया गया है। गैरमजरुआ आम भूमि पर अवैध रूप से रामाधार विश्वकर्मा संपूर्ण भाग. श्यामा विश्वकर्मा अंश भाग एवं सुमंत विश्वकर्मा अंश भाग पिता स्व, बैजनाथ विश्वकर्मा के द्वारा कच्चा एवं पक्का मकान बना कर कब्जा कर लिया गया है। वहीं अंचल निरीक्षक नागेंद्र पाठक ने कहा कि अंचलाधिकारी के आदेशानुसार गैरमजरुआ आम भूमि की माफी कर अमीन के द्वारा सीमांकन कर लिया गया है जो लोग अवैध रूप से संपूर्ण मकान एवं अंश मकान को बना कर कब्जा कर लिया है उन्हे बहुत जल्द अंचलाधिकारी के द्वारा नोटिस जारी की जायेगी तत्पश्चात आगे की करवाई की जायेगी।
मौके पर, अंचल निरीक्षक नागेंद्र पाठक, हल्का कर्मचारी प्रकाश राम, अमीन नवलकीशोर तिवारी, रमेश पाठक, मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन गुप्ता, जयंत विश्वकर्मा, प्रभारी थाना प्रभारी संजय हेंब्रम पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।






