किसानों के बीच चना बीज का वितरण करतीं प्रमुख महोदया

IMG-20221209-WA0013

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार/ गढ़वा
केतार प्रखंड अंतर्गत पचाडूमर में प्रखंड प्रमुख महोदया चंद्रावती देवी के आवास पर दिन शुक्रवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार, एवं पचाडूमर पंचायत के मुखिया श्याम सुंदर बैठा के उपस्थिति में आपसी सहमति समन्वय स्थापित कर किसानों को चना विज का वितरण किया गया। वहीं चना विज वितरण के दौरान प्रमुख महोदया ने कहा जो किसान का रजिस्ट्रेशन हुआ है या जो किसान का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ सभी किसानों को विज वितरण किया जा रहा है रजिस्ट्रेशन वाले किसान को 5 किलो ग्राम व बिना रजिस्ट्रेशन वाले किसान को 3 किलो ग्राम के हिसाब से 176 किसानों के बीच चना विज का वितरण की गई। वहीं प्रमुख महोदया ने कहा कि खेती बाड़ी का काम करने वाला व्यक्ति कड़ाके की ठंड और कड़कती धूप में अनाज उगाकर अन्य लोगों के लिए भोजन उपलब्ध करवाते हैं। आज के समय में जो गांव में लोग निवास करते हैं। उनका मुख्य व्यवसाय कृषि ही है और गांव में रहने वाले लोग मुख्य रूप से खेती पर ही निर्भर है।इस दौरान उन्होंने किसानों को विज बो कर समय समय पर किट नाशक छिड़काव करने की मशविरा दी,
मौके पर प्रमुख महोदया चंद्रावती देवी, प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद, मुखिया श्याम सुंदर बैठा, समाज सेवी उदय प्रसाद, किसान बेनी चौधरी, भुनेश्वर राम, विद्यावती देवी, उर्मिला देवी, आशा देवी,संध्या देवी, सुखाड़ी यादव, नवल पासवान, राहुल कुमार, रामप्यारी साह, लक्ष्मी साह अन्य काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

About the Author

Leave a Reply